राजस्व वसूली के आधार पर बिजली आपूर्ति शुरू

पहली दिसंबर से लागू हुई सरकार की योजना पूर्वी चंपारण के चार उपकेंद्रों में बिजली सेवा प्रभावित शाम पांच से 11 बजे रात तक सभी फीडरों को मिलेगी पर्याप्त बिजली मोतिहारी : रेवेन्यू लिंक सप्लाई सिस्टम लागू होने के साथ पूर्वी चंपारण में बिजली कटौती आरंभ हो गयी है. यह सिस्टम पहली दिसंबर से लागू […]

पहली दिसंबर से लागू हुई सरकार की योजना

पूर्वी चंपारण के चार उपकेंद्रों में बिजली सेवा प्रभावित
शाम पांच से 11 बजे रात तक सभी फीडरों को मिलेगी पर्याप्त बिजली
मोतिहारी : रेवेन्यू लिंक सप्लाई सिस्टम लागू होने के साथ पूर्वी चंपारण में बिजली कटौती आरंभ हो गयी है. यह सिस्टम पहली दिसंबर से लागू की गयी है. तत्काल जिले के चार उपकेंद्र(फीडर) को इस सिस्टम से जोड़ा गया है जहां बिजली आपूर्ति के अनुरूप राजस्व की वसूली नहीं हुई है.
प्रभावित उपकेंद्रों में बंजरिया, अरेराज, चकिया, मधुबन आदि है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उल्लेखित फीडरों में बिजली खपत के अनुरूप राजस्व की प्राप्ति नहीं हुई है. अन्य फीडरों में भी राजस्व वसूली में कमी आयी तो बिजली कटौती में कमी आ सकती है. वैसे सोमवार को अस्पताल फीडर में छह के बदले चार, छतौनी फीडर में दस के बदले छह मेगावाट बिजली मिली. वैसे दोनों फीडर राजस्व से प्रभावित नहीं है. यह प्रभाव तकनीकी कारण से हुआ.
मिली जानकारी के अनुसार, बिजली की कटौती चेतावनी के तौर पर की गयी है. यह कटौती दिन और देर रात में होगी. शाम में पिक आवर यानि पांच से ग्यारह बजे रात तक सभी फीडरों को पर्याप्त बिजली मिलेगी.
उपकेंद्र में कहां कितनी बिजली देनी है यह पटना बोर्ड से ही राजस्व वसूली के आधार पर निर्धारित किया गया है, जिसका पालन किया जा रहा है. इन क्षेत्रों में राजस्व वृद्धि के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा ताकि बिजली की कटौती से पूर्वी चंपारण का कोई उपकेंद्र प्रभावित न हो.
जेके भानू, अधीक्षण अभियंता, मोतिहारी, विद्युत अंचल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >