स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में दो जख्मी

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के राज मार्ग 28, कृषि विज्ञान केंद्र के सामने बुधवार को करीब 11 बजे स्कार्पियो एवं बाइक के टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये़ जख्मी को स्थानीय लोगो ने ईलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया है़ जहां उसका एक निजी अस्पताल में ईलाज चल […]

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के राज मार्ग 28, कृषि विज्ञान केंद्र के सामने बुधवार को करीब 11 बजे स्कार्पियो एवं बाइक के टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गये़ जख्मी को स्थानीय लोगो ने ईलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया है़ जहां उसका एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है़ दोनो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है़

वही स्थानीय लोगो ने स्कार्पियो के चालक नरकटियागंज के प्रकाश नगर निवासी रामाकांत कुमार गुप्ता को पकड़ कर स्थानीय थाना पुलिस के हवाले सौंप दिया है़ दोनो जख्मी वाटगंज निवासी नरूदीन अंसारी का पुत्र जमशेर आलम व मो0 मजिबुल्लाह का पुत्र मोहताब आलम है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >