ट्रक की ठोकर से युवक की मौत

पीपरा : थाना क्षेत्र के स्वागत पेट्रोल पंप के समीप एनएच 28 पर मंगलवार को ट्रक की ठोकर से 27 वर्षीय बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वही ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया. मृतक की पहचान लोगों ने मझौलिया थाना के नौतन खुर्द गांव निवासी टींकू पासवान के रूप […]

पीपरा : थाना क्षेत्र के स्वागत पेट्रोल पंप के समीप एनएच 28 पर मंगलवार को ट्रक की ठोकर से 27 वर्षीय बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वही ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया.

मृतक की पहचान लोगों ने मझौलिया थाना के नौतन खुर्द गांव निवासी टींकू पासवान के रूप में किया है. जानकारी के अनुसार टींकू अपनी सीडी डीलक्स बाइक बी आर 22 एक्स 6827 से मुजफ्फरपुर की ओर आ रहा था.

इसी क्रम में पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रक को जब्त कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >