रेलवे ट्रैक बमकांड में शमीम से हुई पूछताछ

मोतिहारी : घोड़ासहन स्टेशन के पश्चिमी भाग स्थित पुल के पास रेलवे ट्रैक से बरामद विस्फोटक(बम) मामले में पुलिस को आशंका है कि शमीम का भी हाथ होगा. इसको ले गिरफ्तारी के बाद एसपी जितेंद्र राणा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने शमीम से पूछताछ की. पूछताछ में कोई खास सुराग तो नहीं मिला लेकिन पुलिस […]

मोतिहारी : घोड़ासहन स्टेशन के पश्चिमी भाग स्थित पुल के पास रेलवे ट्रैक से बरामद विस्फोटक(बम) मामले में पुलिस को आशंका है कि शमीम का भी हाथ होगा. इसको ले गिरफ्तारी के बाद एसपी जितेंद्र राणा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने शमीम से पूछताछ की. पूछताछ में कोई खास सुराग तो नहीं मिला लेकिन पुलिस शमीम के हाथ होने की आशंका को ले विभिन्न पहलुओं पर जांच तेज कर दी है.

यहां बता दें कि एक अक्तूबर 16 को उक्त बम रेलवे ट्रैक में लगाया गया था और छौड़ादानो की ओर से डीएमयू ट्रेन घोड़ासहन आ रही थी. महज संयोग था कि कुछ युवकों ने उक्त बम को ट्रेन पहुंचने के पूर्व देख लिया और लाल शर्ट खोल ट्रेन को रोकवा दिया अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >