सिरसा में दलित युवक को पेड़ से बांध पीटा पेशाब पिलाने का लगाया आरोप

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के सिरसा गांव निवासी मुकेश राम को घर से बुला पेड़ से बांध कर बेरहमी से पीटा गया. उसकी मां बचाने गयी तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. घटना को लेकर मुकेश राम ने अजा/जजा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने झिटकहियां पुरानी टोला के बच्चालाल राय, दीपलाल राय, […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के सिरसा गांव निवासी मुकेश राम को घर से बुला पेड़ से बांध कर बेरहमी से पीटा गया. उसकी मां बचाने गयी तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. घटना को लेकर मुकेश राम ने अजा/जजा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने झिटकहियां पुरानी टोला के बच्चालाल राय, दीपलाल राय, रवि राय व सुनील राय को आरोपित किया है.

उसने पुलिस को बताया है कि पेड़ से बांध मारपीट करने के बाद आरोपियों ने पेशाब भी पिलाया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. मुकेश के अनुसार, शुक्रवार को बच्चा राय ने उसके मोबाइल पर फोन कर छतौनी स्थित सुर्या क्लिनिक के पास बुलाया. वह सुर्या क्लिनिक के पास पहंुचा तो बच्चालाल के साथ उक्त सभी आरोपी खड़े थे.
उनलोगों ने मुकेश को जबरन टेम्पो में बैठा लिया, उसके बाद भरौलिया चंवर में ले जाकर एक पेड़ से बांध उसकी पिटाई की. कुछ देर के बाद उसको झिटकहिया स्थित अपने दरवाजे पर ले गये. वहां भी पेड़ से बांध पहले पिटाई की, उसके बाद पेशाब पिलाया. पॉकेट से पांच सौ कैश व मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है.
घटना का कारण मुकेश पहले बच्चालाल का ट्रैक्टर चलाता था. उसने ट्रैक्टर चलाना छोड़ दिया. इससे नाराज होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >