किसान की गला दबा कर हत्या

पकड़ीदयाल : थाना क्षेत्र के ठिकहा बनकट गांव में एक अधेड़ की हत्या कर दी गयी है. बीते एक माह में हत्या की यह दूसरी घटना है. घटना के संबंध में मृतक के विधवा रूपझरी देवी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन के अनुसार मृतक जगरनाथ मुखिया खेत की बुआई […]

पकड़ीदयाल : थाना क्षेत्र के ठिकहा बनकट गांव में एक अधेड़ की हत्या कर दी गयी है. बीते एक माह में हत्या की यह दूसरी घटना है. घटना के संबंध में मृतक के विधवा रूपझरी देवी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन के अनुसार मृतक जगरनाथ मुखिया खेत की बुआई कर घर लौट रहे थे कि गांव के गोल गाछ पोखर के समीप पहले से घात लगाये लोगों ने हमला बोल दिया.

सभी ने मिलकर जगरनाथ मुखिया को पीटा तथा गला दबा कर हत्या कर दी. पीछे से आ रही उनकी पत्नी रूपझरी देवी को देख मुनेश्वर पंडित, बच्चन पंडित, महेंद्र पंडित, तथा कपिल पंडित सहित आधा दर्जन आरोपी भाग खड़े हुए. रूपझरी देवी अपने पति के पास आयी तो उन्हें मृत पाया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर किरण कुमार ने घटना की पुष्टि की है तथा कहा कि मामले की छानबीन कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

बीते एक माह में गांव में दूसरी घटना : ठिकहा बनकट गांव में बीते एक माह में यह दूसरी हत्या है. बीतेे 25 अक्तूबर को गांव के चंदन की हत्या कर दी गयी उसके पिता अजय सिंह ने थाने में सत्येंद्र राम सहित आधा दर्जन को नामजद अभियुक्त बनाया है. अब जगरनाथ मुखिया की हत्या के बाद ठिकहा बनकट एक बार फिर सुखियों में आ गया है. हालंकि एक माह बीतने के बाद भी चंदन हत्याकांड का कोई आरोपी गिरफ्तार नही हो सका है.
भरा पूरा है मृतक जगरनाथ का परिवार : मृतक जगरनाथ मुखिया के परिवार में एक दर्जन से अधिक लोग हैं. उनके सात बेटे व छह बेटियांं हैं. सात बेटों में दीनानाथ मुखिया, सुरेश मुखिया तथा बेटी धर्मशीला कुमारी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >