हिरण का बच्चा पकड़ वन विभाग को सौंपा

मोतिहारी : चिरैया प्रखंड के लालबगिया में ग्रामीणों ने कोटरा नामक एक जंगली जानवर का बच्चा पकड़ा है.उसे वन विभाग को सौंप दिया है.विभाग ने उसे अपने कब्जे में लेकर बेतिया के जंगल में बुधवार की शाम छोड़ दिया पकड़ा गया जानवर हिरण प्रजाति के कोटरा का बच्चा था. उसे देखने के लिए ग्रामीणों की […]

मोतिहारी : चिरैया प्रखंड के लालबगिया में ग्रामीणों ने कोटरा नामक एक जंगली जानवर का बच्चा पकड़ा है.उसे वन विभाग को सौंप दिया है.विभाग ने उसे अपने कब्जे में लेकर बेतिया के जंगल में बुधवार की शाम छोड़ दिया पकड़ा गया जानवर हिरण प्रजाति के कोटरा का बच्चा था.

उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी थी.वह कब और कैसे उक्त गांव में आया या किसी ने लाकर उसे छोड़ दिया,
वन विभाग इसकी जांच कर रहा है.इसकी जानकारी देते हुए जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी पीके चौधरी ने बताया कि सुबह में राजद नेता बच्चा यादव सहित कई ग्रामीणों द्वारा हिरण के बच्चा मिलने व उसे पकड़ने की जानकारी दी गयी.सूचना मिलते ही अधिकारी पहुंच गये और उसे अपने कब्जे में ले लिया. उसे मोतिहारी लाया गया और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बेतिया जंगल में उसे छोड़ने के लिए भेज दिया गया.चूंकि पूर्वी चंपारण जिला में कोई ऐसा वन नहीं है जहां उसे छोड़ा जा सके,इस लिए बेतिया भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >