ग्रामीण इलाकों में सब्जी सस्ती

मधुबन : नोट बंदी के कारण सब्जी के मूल्य में काफी गिरावट दर्ज की गयी है.छोटे नोटो की कमी के कारण सब्जी उत्पादक किसान को औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है. नोट बंदी के पूर्व जहां बाजार में को भी 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था.जो अब खुदरा बाजार में 10 […]

मधुबन : नोट बंदी के कारण सब्जी के मूल्य में काफी गिरावट दर्ज की गयी है.छोटे नोटो की कमी के कारण सब्जी उत्पादक किसान को औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है. नोट बंदी के पूर्व जहां बाजार में को भी 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था.जो अब खुदरा बाजार में 10 रुपये में तीन किलो बिक रहा है. इसी तरह बैगन 10 रुपये में चार किलो तक बिक रहा है.

आलू के दाम में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गयी है.इस समय 60 से 70 रुपये बिकने वाला टमाटर 20 से 25 रूपये प्रतिकिलो के भाव आ गया है. हरी सब्जियों के मूल्य में गिरावट का फायदा गरीब तबके के लोगो को मिल रहा है.लेकिन रूपये की कमी से खरीददारी मुश्किल है.लगन के मौसम पूर्व में जहां इस समय सब्जी के दामों में आग लगा होता था.वही आज उसी सब्जी को कोई पूछने वाला नहीं है.बाजार में बिरानगी छा गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >