दो देसी राइफलों के साथ महिला गिरफ्तार

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के मधुबनी घाट से दो देसी राइफल के साथ एक महिला पकड़ी गयी. उसका पति झोला में कारतूस व छोटा हथियार लेकर फरार हो गया. जमीन पर कब्जा करने के लिए हथियार व कारतूस इकठ्ठा कर रखा था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की.इस दौरान दरवाजे पर पुआल में छुपा […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना के मधुबनी घाट से दो देसी राइफल के साथ एक महिला पकड़ी गयी. उसका पति झोला में कारतूस व छोटा हथियार लेकर फरार हो गया. जमीन पर कब्जा करने के लिए हथियार व कारतूस इकठ्ठा कर रखा था. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की.इस दौरान दरवाजे पर पुआल में छुपा कर रखा दो देसी राइफल बरामद हुआ,जबकि पुलिस को देख एक बड़ा झोला लेकर चंद्रिका महतो फरार हो गया. गिरफ्तार महिला सुनीता देवी है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

बताया जाता है कि शिवबालक महतो व चंद्रिका महतो के बीच ढाई कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है.दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं.जमीन शिवबालक के कब्जे में है, जबकि चंद्रिका उस जमीन पर दावेदारी करता है. शिवबालक ने बताया कि सोमवार की दोपहर खेत में गेंहू के फसल की बुआई कर रहा था. पत्नी सिया देवी घर पर अकेली थी. इस दौरान हत्या कर जमीन पर कब्जा करने की नीयत से चंद्रिका महतो व उसके दोनों पुत्र सुनील कुमार, विकास कुमार सहित पत्नी सुनीता देवी व एकबाल महतो हथियार के साथ धावा बोलने की योजना बना रहे थे. पत्नी सिया देवी को संदेह हुआ तो उसने फोन कर उनकी प्लानिंग से अवगत कराते हुए सतर्क किया,

उसके बाद स्थानीय मुखिया के पास खबर की. मुखिया के माध्यम से सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद, दारोगा मनोज कुमार, जमादार सुरेंद्र सिंह व रामाशंकर सिंह ने पहंुच उसके घर की तलाशी ली, जहां पुआल में छुपा कर रखा दो देसी राइफल बरामद हुआ.थानाध्यक्ष ने बताया कि शिवबालक महतो के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. वहीं चंद्रिका महतो व उसके पुत्र सहित अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ हथियार व कारतूस की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.

जमीन के लिए अपनों की खून बहाने की थी तैयारी : महज ढाई कठ्ठा जमीन के लिए मधुबनीघाट में अपनों की खून बहाने की साजिश को पुलिस न नाकाम कर दिया. चंद्रिका महतो व उसके परिवार वालों ने ठान लिया था कि जमीन पर कब्जा कर के रहेंगे. इसके लिए कई दिनों से उनके द्वारा हथियार इकठ्ठा किया जा रहा था. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर उसके पास हथियार आया कहां से. पुलिस को शक है कि उसका लिंक किस प्रतिबंधित संगठन से है. मधुबनीघाट नक्सल प्रभावित इलाका है. वर्ष 2008 में मधुबनीघाट में पुलिस व नक्सलियों के बीच घंटों तक मुठभेड़ चला था. उसमें दो हार्डकोर नक्सली मारे गये थे, जबकि 20-25 नक्सली पुलिस की गोलियों से बच निकले थे. हालांकि हथियार चंद्रिका के पास कहा से आया, यह जांच का मामला है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >