भुगतान के पेंच में फंसी एलइडी लाइट योजना

एजेंसी में खड़े किये हाथ मोतिहारी : शहर को एलईडी लाईट से चक्का चौंध करने की योजना पर एकबार विराम लग गयी है. इसबार राशी के अभाव में एलइडी योजना अधड़ में लटकी है. जबकि शहर के कुछ वार्ड में ही एलईडी बल्ब लग पाये है. इनमें भी कई मुहल्ले व गल्ली में बल्ब लगाने […]

एजेंसी में खड़े किये हाथ

मोतिहारी : शहर को एलईडी लाईट से चक्का चौंध करने की योजना पर एकबार विराम लग गयी है. इसबार राशी के अभाव में एलइडी योजना अधड़ में लटकी है. जबकि शहर के कुछ वार्ड में ही एलईडी बल्ब लग पाये है. इनमें भी कई मुहल्ले व गल्ली में बल्ब लगाने का कार्य शेष बाकी है. जहां अब भी एलइडी लगाये जाने हैं.
इसबीच कार्य एजेंसी ने एलइडी लगाने का कार्य रोक दिया है. बताया जाता है कि शर्त्त के मुताबिक राशि का भुगतान नही करने एवं भुगतान लंबित रखने पर हाथ खड़ा कर दिया है. एक तरफ कुछ वार्ड में एलईडी बल्ब जल रही है. वही अन्य वार्ड में अंधेरा पसरा है.
बहाल कार्य एजेंसी ने खड़ा किया हाथ
एलईडी लाईट लगाने के लिए बहाल शहर के गायत्री इलेक्ट्रीकल एजेंसी ने हाथ खड़ा कर दिया है. एजेंसी के प्रोपराईटर रूप रंजन तिवारी बताते है कि विभिन्न वार्ड में करीब एक हजार एलईडी बल्ब लगाये गये है. जिसका करीब 19 लाख का भुगतान लंबित है. एकरारनामा के सेवा शर्त्त के मुताबिक राशि का भुगतान नही होने से कार्य प्रभावित है. फिलहाल राशि के अभाव में एलइडी लगाने का कार्य बंद है.
तीन साल में पूरी नहीं हुयी योजना: शहर में एलईडी बल्ब लगाने की योजना पीछले तीन साल पुरानी है. जिला के दो नप एवं छ: नगर पंचायतों में मोतिहारी ने सबसे पहले एलईडी लगाने की पहल की. लेकिन स्थित यह है कि ढाका,चकिया सहित सभी नप एलईडी से जगमग है. और मोतिहारी नप में यह योजना अबतक पुरी नही हुयी.
इन वार्ड में लगायी गयी है एलइडी: शहर के वार्ड 16, 17,18,19,20 व 21 में एलइडी लगाने का कार्य शुरू हुआ. इन वार्ड में दिपावली के पूर्व एलइडी लाइट लगाने का कार्य पूरा हो चुका है. लेकिन राशि भुगतान के पेंच में कार्य विगत दो माह से लंबित चल रहा है.
राशि विचलन से योजना पर लगा ग्रहण : शहर में एलइडी लाइट लगाने की योजना राशि के अभाव में प्रभावित है.विभागीय जानकारों की माने तो नप में एलइडी लाइट लगाने के लिए फिलहाल राशि उपलब्ध नही है. चुकि इस योजना की राशि का विचलन कर तत्कालीन ईओं ने कर्मियों के बीच बकाया भुगतान में खर्च कर दिया.
नप सभापति प्रकाश अस्थाना ने कहा कि एलइडी योजना की 36 लाख रुपये तत्कालीन इओ द्वारा विचलन कर कर्मियों को भुगतान कर दिया गया. जिस कारण एलइडी लाइट योजना मद्द में भुगतान के लिए राशि का अभाव हो गयी है. फिलहाल राशि की व्यवस्था की जा रही है.शीध्र ही अन्य वार्ड में भी एलइडी लगाने का कार्य शुरू होगा.
राशि के अभाव में कार्य एजेंसी को भुगतान नही किया जा सका है. विभाग से मार्ग दर्शन मांगी गयी है. आदेश मिलते ही राशि का भुगतान किया जायेगा.
अमर मोहन प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी, नप मोतिहारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >