साक्षरता से होगा विकास

बैठक. जन भागीदारी से साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जाेर जिप सभागार में हुई साक्षरता की बैठक मोतिहारी : जिले को पूर्ण साक्षर कर ही संपूर्ण विकास के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है. इस लिए साक्षरता अभियान के माध्यम से निरक्षरता को दूर भगाये. सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ […]

बैठक. जन भागीदारी से साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करने पर जाेर

जिप सभागार में हुई साक्षरता की बैठक
मोतिहारी : जिले को पूर्ण साक्षर कर ही संपूर्ण विकास के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है. इस लिए साक्षरता अभियान के माध्यम से निरक्षरता को दूर भगाये. सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है. उक्त बाते जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में साक्षरता के बैठक को संबोधित करते हुए कहा. पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि जन भागीदारी के साथ साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त करना हमारा मिशन है.
मुख्य समन्वयक सहित कई जन प्रतिनिधियों ने बैठक को संबोधित किया. इधर मधनिषेध अभियान अंतर्गत जन जागरूकता के लिए जीविका एवं साक्षरता कर्मियों द्वारा जिले के चिन्हित विभिन्न 58 प्रखंडो के लिए कला जथा के दल को रवाना किया गया. कला जथा के दल को जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने हरि झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर सभी के आरपी, धनुरधारी कुशवाहा, मुनिल सारंग सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >