चार घंटे लाइन में रहे दूल्हे के पापा, मिले चार हजार

मोतिहारी : शहर के शांतिपूरी निवासी राजा पटेल के लड़के की शादी बुधवार को है. बारात मोतिहारी से रामढ़वा के धनहर दिहुली गुरहनवा जायेगी. बाजा वाले पुराना नोट ले नहीं रहे है. सो डाकघर में कतार में खड़े थे. चार घंटे बाद चार हजार रूपये मिले. पूछने पर कहा कि व्यवस्था पर कोई असर नहीं […]

मोतिहारी : शहर के शांतिपूरी निवासी राजा पटेल के लड़के की शादी बुधवार को है. बारात मोतिहारी से रामढ़वा के धनहर दिहुली गुरहनवा जायेगी. बाजा वाले पुराना नोट ले नहीं रहे है. सो डाकघर में कतार में खड़े थे. चार घंटे बाद चार हजार रूपये मिले. पूछने पर कहा कि व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन खर्च में कंजूसी करना पड़ रहा है. अगर हमारे हित, दोस्त, कुटुम्ब न होते हो परेशानी होती. इन्ही लोगो के बदौलत खुदरा नोट की कमी नहीं हुई है. इस चार हजार से क्या होगा शादी समारोह में. हालात हर घर में खुदरा हो ले परेशानी है. परेशानी के बाद भी चेहरे पर बेटे रौशन के शादी की खुशी स्पष्ट झलक रही थी.

किसानों को राशि निकालने की हो अलग से व्यवस्था: मोतिहारी. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल बुधवार को डीएम से मिला और बैंकों से राशि निकालने में हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए राज्यपाल के नाम से एक ज्ञापन सौंपा.जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि 500 व 1000 के नोट बंद होने के बाद एटीएम व बैंको से राशि निकालने में भारी परेशानी हो रही है और अफरा-तफरी का माहौल रह रहा है.किसानों व शादी विवाह वाले घरों के लिए कोई सुविधा नही है जिस कारण कई तरह की समस्याएं उन्हें हो रही है.किसानों व जिसके घर में शादी-विवाह हो रहा है उनके के लिए अलग से राशि निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की.शिष्टमंडल में बबन पांडेय,मुनमुन जायसवाल,ओसैदुर्रहमान खां,कमलेवा चौधरी उपस्थिति थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >