सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना अंतर्गत केसरिया-साहेबगंज राज्य राजमार्ग से एक साइकिल पर सवार एक पति-पत्नी की सोमवार सुबह अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिये जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. केसरिया थाना अध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि मृतकों में गुलटेन सहनी (45) और उनकी पत्नी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 14, 2016 4:19 PM
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया थाना अंतर्गत केसरिया-साहेबगंज राज्य राजमार्ग से एक साइकिल पर सवार एक पति-पत्नी की सोमवार सुबह अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिये जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. केसरिया थाना अध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि मृतकों में गुलटेन सहनी (45) और उनकी पत्नी माया देवी (40) शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि यह दंपत्ति साइकिल पर सवार होकर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने सत्तर घाट जा रहे थे. तभी केसरिया चौक के समीप एक वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी. इससे उनकी घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. दीपक ने बताया कि इस हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है.
ये भी पढ़ें...
November 30, 2025 2:51 PM
November 30, 2025 12:21 PM
November 9, 2025 1:53 PM
October 12, 2025 1:58 PM
October 6, 2025 2:28 PM
September 28, 2025 12:23 PM
September 27, 2025 7:39 PM
September 22, 2025 10:41 PM
September 22, 2025 10:06 AM
September 20, 2025 7:43 PM
