लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से 60 हजार की ठगी

मोतिहारी : जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव की सुनीता देवी से बैंक से होम लोन दिलाने के नाम पर 60 हजार ठग लिया गया. शनिवार को पैसा वापस मांगने गयी तो जाति सूचक गाली देकर उसके साथ मारपीट की गयी. घटना को लेकर उसने अजा/जजा थाना में आवेदन देकर दाउद अंसारी, मकसूद अंसारी व […]

मोतिहारी : जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव की सुनीता देवी से बैंक से होम लोन दिलाने के नाम पर 60 हजार ठग लिया गया. शनिवार को पैसा वापस मांगने गयी तो जाति सूचक गाली देकर उसके साथ मारपीट की गयी. घटना को लेकर उसने अजा/जजा थाना में आवेदन देकर दाउद अंसारी, मकसूद अंसारी व कइम अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बताया है कि दाउद अंसारी ने बैंक से होम लोन दिलाने के नाम पर 60 हजार घुस लिया,लेकिन लोन नहीं दिलवाया. पैसा वापस मांगने उसके घर गयी तो परिजनों के साथ मिलकर मारपीट व जाति सूचक गाली दी.

अजा/जजा थानाध्यक्ष विनोद कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >