पूर्व सैनिक की पुल से गिरने के कारण मौत

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बैरिया माई स्थान के पास सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत सैनिक लालबाबू कुअर की मौत हो गयी. मृतक केसरिया के ढेकहा गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि लालबाबू कुअर शनिवार को शहर के चांदमारी स्थित अपने आवास से छठपूजा के अवसर पर साइकिल से घर जा रहा था. […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बैरिया माई स्थान के पास सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत सैनिक लालबाबू कुअर की मौत हो गयी. मृतक केसरिया के ढेकहा गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि लालबाबू कुअर शनिवार को शहर के चांदमारी स्थित अपने आवास से छठपूजा के अवसर पर साइकिल से घर जा रहा था. इस दौरान एनएच 28 पर बैरिया माई स्थान के पास अंधेरा होने के कारण साइकिल सहित पुल के नीचे गिर गया. घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने घटना स्थल पर पहंुच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया, उसके बाद परिजनों को खबर कर शव सौंप दिया. मामले मे यूडी केस दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >