झपटमार गिरोह का सरगना गिरफ्तार

शहर के मुख्य बाजार में ग्राहक से पैसा झपटते रंगेहाथ गिरफ्तार घोड़ासहन : शहर के मुख्य बाजार में ग्राहक से पैसा झपटते कुख्यात झपटमार को स्थानीय लोगांे ने रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सौंप दिया. झपटमार गिरोह की पहचान विरता चौक के अवधेश पासवान के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया […]

शहर के मुख्य बाजार में ग्राहक से पैसा झपटते रंगेहाथ गिरफ्तार

घोड़ासहन : शहर के मुख्य बाजार में ग्राहक से पैसा झपटते कुख्यात झपटमार को स्थानीय लोगांे ने रंगे हाथ पकड़ पुलिस को सौंप दिया. झपटमार गिरोह की पहचान विरता चौक के अवधेश पासवान के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि झरोखर थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी सुरेंद्र ठाकुर बाजार में खरीददारी करने आये थे.
उक्त झपटमार ने 2200 रुपया झपट लिया और भागने लगा.
तब आस-पास के लोगांे ने उसे खदेड़ कर पकड़ा और गश्ती दल को सौंप दिया. इधर गश्ती दल द्वारा थाना लाया गया जहां से वह भाग निकला. तभी पुलिस पुन: खेदड़ कर पकड़ी. थानाध्यक्ष ने ताया कि गिरफ्तार बदमाश झपटमारने के मामले में 2013-14 में दो बार जेल जा चुका है. अभी दो रोज पहले वह जेल से बाहर निकला था. गिरफ्तार चोर के पास से 2200 रूपया की बरामदगी हुई है तथा प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >