मोतिहारी : दीपावली पर्व को ले मिलावट के सूचना पर सिविल सर्जन द्वारा गठित टीम ने शनिवार की शाम शहर के विभिन्न मिठाई दुकानों पर छापेमारी की. छापेमारी का नेतृत्व डा श्रवण पासवान व खाद्य विभाग के विनोद शाही कर रहे थे. सिविल सर्जन डा प्रशांत कुमार ने बताया कि दो दुकानों में खोआ नहीं था. 12 मिठाई दुकानों का नमूना संग्रह किया गया है,
जिसे जांच के लिए भेजा जायेगा. सूत्रों के अनुसार सूचना मिली थी कि बंजरिया पंडाल व बरियारपुर के पास घटिया बेसन व प्लास्टिक दाना का लडू निर्माण के बाद शहर के कई दुकानों में बेचा जा रहा है़
