आरोपित शिक्षक गिरफ्तार शर्मनाक. शिक्षक ने शिष्या के पवित्र रिश्ते को किया कलंकित

आठवीं की छात्रा के साथ किया दुराचार अल्ट्रासाउंड में गर्भवती होने की पुष्टि थाने में प्राथमिकी घोड़ासहन : गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते कलयुगी गुरु के नाबालिग शिष्या के साथ दुराचार कर गर्भवती करने का मामला स्थानीय थाने में प्रतिवेदित कराया गया है. मामले को स्थानीय स्तर पर सुलह कराने का प्रयास विफल […]

आठवीं की छात्रा के साथ किया दुराचार

अल्ट्रासाउंड में गर्भवती होने की पुष्टि
थाने में प्राथमिकी
घोड़ासहन : गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते कलयुगी गुरु के नाबालिग शिष्या के साथ दुराचार कर गर्भवती करने का मामला स्थानीय थाने में प्रतिवेदित कराया गया है. मामले को स्थानीय स्तर पर सुलह कराने का प्रयास विफल होने के बाद थाने पहुंचा. पुलिस ने आरोपित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ धर्मेंद्र विद्रोही को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शिक्षक प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लैन गांव में नियोजित शिक्षक के रूप में कार्यरत है. साथ ही स्थानीय विरता चौक स्थित कलाम फ्यूचर प्वाइंट नामक निजी विद्यालय का संचालक भी है.
पीडि़ता ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है. आरोपित शिक्षक से कलाम फ्यूचर प्वाइंट में ट्यूशन पढ़ने जाती है. पांच माह पूर्व जब वह ट्यूशन पढ़ने गयी थी, तब अरोपित ने सभी छात्रों की छुट्टी कर मुझे रोक लिया. स्कूल के कमरे में ले जाकर दुराचार किया.पीडि़ता ने घर जाकर मां को बताने पर उसके साथ मारपीट की.
एक सरकारी विद्यालय में रसोईया के रूप में कार्यरत उसकी मां व उसकी नानी को नौकरी से निकलवा देने व उसे जान से मारने की धमकी दी. डर के मारे वह चुप रही.
इधर पेट में दर्द होने की शिकायत पर वह घोड़ासहन में डाॅक्टर से मिल कर अल्ट्रासाउंड करायी, तो पता चला कि वह गर्भवती है. सामाजिक स्तर पर इस मामले को सुलझा लेने का प्रयास किया गया, लेकिन विफल रहा. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित शिक्षक ने पुलिस के समक्ष अपनी गलती स्वीकार ली है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >