ढाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के हाजीपुर-बाजिaतपुर रिंग बांध पर पतसिया गांव में बसे विस्थापित एक ही परिवार के दो बच्चों की ढ़ाब में डूबने से मौत हो गयी़ मृत बच्चों की पहचान केवलधारी महतो की पांच वर्षीया पुत्री सीमा कुमारी व भाई शत्रुध्न महतो के इकलौते पांच वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की […]

मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के हाजीपुर-बाजिaतपुर रिंग बांध पर पतसिया गांव में बसे विस्थापित एक ही परिवार के दो बच्चों की ढ़ाब में डूबने से मौत हो गयी़ मृत बच्चों की पहचान केवलधारी महतो की पांच वर्षीया पुत्री सीमा कुमारी व भाई शत्रुध्न महतो के इकलौते पांच वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहंुचकर मामले की जांच की.

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे गुरुवार को अन्य बच्चों के साथ बांध पर खेल रहे थे़ अचानक संतुलन बिगड़ने से ढाब के पानी में गिर गये. खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया़ शोर सुनकर ग्रामीण घटना स्थल को ओर दौड़ पड़े. काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला जा सका.
उनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया, लेिकन बच्चों की जान नहीं बचायी जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही सीओ सोहन राम, प्रभारी सीआइ मोहन साह, एएसआइ विनोद कुमार सिंह व मुखिया राणा प्रभाकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. पंचनामा के आधार पर सनहा दर्ज कर शवों को परिजनों के हवाले किया गया.
मुखिया ने कबीर अन्त्येष्ठि योजना के तहत मृतक बच्चों के परिजनों को तीन-तीन हजार रुपये प्रदान किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >