अपहृत व्यवसायी का आधार कार्ड शिवहर से बरामद

नहीं मिला सुराग . घटना के 96 घंटे बाद नहीं मिली जानकारी एसपी ने राजेपुर थाने में की बैठक, शिवहर में लिया जायजा मधुबन : राजेपुर के झिटकहियां से अपहृत स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार के अपहरण की गुत्थी को पुलिस घटना के 96 घंटे बाद भी नहीं सुलझा पायी है. इस दौरान छापेमारी के लिए […]

नहीं मिला सुराग . घटना के 96 घंटे बाद नहीं मिली जानकारी

एसपी ने राजेपुर थाने में की बैठक, शिवहर में लिया जायजा
मधुबन : राजेपुर के झिटकहियां से अपहृत स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार के अपहरण की गुत्थी को पुलिस घटना के 96 घंटे बाद भी नहीं सुलझा पायी है. इस दौरान छापेमारी के लिए गठित एसआइटी की टीम ने अपहृत स्वर्ण व्यवसायी का आधार कार्ड शिवहर से बरामद किया है. पुष्टि पकड़ीदयाल एएसपी विजय कुमार ने की. इधर अपहृत व्यवसायी के अपहरण के पांचवे दिन भी पुलिस की टीम बरामदगी के लिए शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर व पूर्वी चंपारण में खाक छानती रही. इस बीच पुलिस शिवहर से दो व सीतामढ़ी से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अपहृत व्यवसायी के कुशल बरामदगी के लिए एसपी जितेंद्र राणा स्वयं राजेपुर थाने में समीक्षा करके शिवहर जिले में चल रहे स्पेशल ऑपरेशन का जायजा लेने शिवहर गये.
व्यवसायी की बरामदगी के लिए एसआईटी की टीम सीतामढ़ी, शिवहर, डुमरी कटसरी, श्यामपुर भटहां, तरियानी, कुशहर, शिवाईपट्टी, रीगा, लक्ष्मीनिया, सेमराहां, राजेपुर, शिवहर के समलेमपुर आदि दर्जन भी जगहों पर ताबा-तोड़ छापेमारी कर रही है. टीम में शिवहर, मुजफ्फरपुर पुलिस के अलावे एएसपी विजय कुमार, स्पेशल टीम के रौशन कुमार, मधुबन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ,राजेपुर के ललित कुमार सिंह, पताही के नरेंद्र कुमार, फेनहाराा के रोहित, आदापुर के संजीव कुमार सहित पुलिस के टेक्निकल विंग शामिल है.
क्या है घटनाक्रम
शनिवार की संध्या करीब सात बजे मुजफ्फरपुर के डेरा चौक से सोने-चांदी की दुकान बंद कर अपने पिता भोला साह के साथ घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी दीपक को अपराधियों ने अगवा कर लिया. इधर सोमवार को अपराधियों ने फोन कर परिजन से एक करोड़ की फिरौती की मांग कर दहशत फैला दिया. व्यवसायी की बरामदगी नहीं होने से परिवार में कोहराम मच गया है.
दो वारंटी गिरफ्तार: कल्याणपुर. समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में थाना क्षेत्र की गरीबा पंचायत के रामबाबू यादव, शंभु चक पंचायत के रामेश्वर गिरि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि दोनों वारंटी अभियुक्त थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >