शिवहर व मुजफ्फरपुर में चल रही ताबड़तोड़ छापेमारी

मोतिहारी : राजेपुर से अपह्त स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार की सकुशल बरामदगी को एसआइटी का गठन किया गया है. इसमें पकड़ीदयाल एएसपी, फेनहारा, मधुबन, राजेपुर व आदापुर थानाध्यक्ष, टेक्नीकल सेल के एक्सपर्ट कुमार रौशन के अलावे मुजफ्फरपुर के पुलिस पदाधिकारी शामिल है. एसपी जितेंद्र राणा ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि […]

मोतिहारी : राजेपुर से अपह्त स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार की सकुशल बरामदगी को एसआइटी का गठन किया गया है. इसमें पकड़ीदयाल एएसपी, फेनहारा, मधुबन, राजेपुर व आदापुर थानाध्यक्ष, टेक्नीकल सेल के एक्सपर्ट कुमार रौशन के अलावे मुजफ्फरपुर के पुलिस पदाधिकारी शामिल है. एसपी जितेंद्र राणा ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि पांच लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है. उनसे महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है

, जिसमें आधार पर शिवहर, सीतामढी व मुजफ्फरपुर में छापेमारी चल रही है. उन्होंने बताया कि बोलेरो सवार अपराधी व्यवसायी का अपहरण कर शिवहर की तरफ भागे है, क्योंकि अपराधियों के बोलेरो के चक्के का निशान उसी दिशा में मिला है.

उन्होंने घटना में शिवहर के अपराधियों के हाथ होने की बात कही. कहा कि गिरोह की पहचान कर ली गयी है. बहुत जल्द व्यवसायी को मुक्त करा लिया जायेगा. अपहरण किस मकशद से किया गया है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. अपराधियों ने अभी तक फिरौती की डिमांड नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >