बिहार : डॉक्टर के क्लीनिक पर फायरिंग, मांगी 10 लाख की रंगदारी

मोतिहारी : बिहारमें पूर्वी चंपारण केहरिसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में शुक्रवार को एक चिकित्सक के क्लीनिक पर अज्ञात अपराधियों ने दूसरी बार फायरिंग कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. इससे पूर्व अपराधियों ने पांच दिन पूर्व चिकित्सक को गोली मार कर जख्मी कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर की […]

मोतिहारी : बिहारमें पूर्वी चंपारण केहरिसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में शुक्रवार को एक चिकित्सक के क्लीनिक पर अज्ञात अपराधियों ने दूसरी बार फायरिंग कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. इससे पूर्व अपराधियों ने पांच दिन पूर्व चिकित्सक को गोली मार कर जख्मी कर दिया था.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित डॉक्टर की मानें तो उनके मोबाइल पर फोन आया था और पांच दिनों के भीतर दस लाख रुपये रंगदारी पहुंचानेकीबातकही गयी. एेसानहींकरनेपर उनके पूरे परिवार को बम से उड़ा देने की धमकीभी दी गयी है. इस घटना के बाद से चिकित्सक का पूरा परिवार दहशत में है. थानाध्यक्ष की मानें तो दिये गये आवेदन के आधार पर अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल को भी निकाल रही है उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >