सत्याग्रह की भूमि पर बदनुमा धब्बा है तुरकौलिया व सुगौली की घटना

मोतिहारी : समाज को बांटने वाली शक्तियों पर रोक लगाना हमारी सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी है.तुरकौलिया व सुगौली की घटना सत्याग्रह भूमि की भूमि के लिए एक काला धब्बा है.उक्त बातें चम्पारण विकास संघर्ष मोर्चा एवं लोक समिति की गांधी संग्रहालय में आहूत संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष रायसुन्दर देव शर्मा […]

मोतिहारी : समाज को बांटने वाली शक्तियों पर रोक लगाना हमारी सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी है.तुरकौलिया व सुगौली की घटना सत्याग्रह भूमि की भूमि के लिए एक काला धब्बा है.उक्त बातें चम्पारण विकास संघर्ष मोर्चा एवं लोक समिति की गांधी संग्रहालय में आहूत संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष रायसुन्दर देव शर्मा ने कही.उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि एक तरफ चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी में जूटा हुआ है तो दूसरी तरफ इस तरह घटनाएं आपसी सौर्हाद को बिगाड़ने का प्रयास कर रही हैं. इस तरह की घटना फिर न हो, इसके लिए अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी.

बैठक का संचालन कर रहे गुलरेज शहजाद ने कहा कि इस तरह की परिस्थिति से निपटने व शांति-व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर दोनों गुटों में संवाद-स्थापित करने के साथ-साथ नुक्कड-नाटक कर लोगों को जागरूक करना होगा.चेतना व जिम्मेवारी को भी जागृत करने की आवश्यकता श्री शहजाद ने बताया. बैठक में पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह, नजमुद्गीन हाशमी, विनय कुमार वर्मा, प्रो. रामनिरंजन पाण्डेय व डा. अरूण कुमार मिश्रा आदि ने शांति बहाल के लिए प्रभावित क्षेत्रों में गोष्ठी करने व हैंडबिल वितरण करने की बात कही. समाज को बांटने वाली शक्तियों को बांटने वाले तत्वों को बेनकाब करने पर जोर दिया.
इस अवसर पर रामपुकार सिन्हा, सागर सुरज, अमरेन्द्र सिंह, विनय उपाध्याय, डा. सच्चिदानंद कुशवाहा, शशि कला, संगीता चित्रांश, गांधी भक्त तारकेश्वर प्रसाद, साजिद रजा, बबन कुश्वाहा, रागिनी, साजिद हुसैन, अनिनकेत पाण्डेय, रंजित गिरी, वसील अहमद खां व सुदिष्टनारायण सिंह आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर सर्वसम्मति से 23 अक्टूबर को शांति मार्च निकाले का निर्णय लिया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे़
समाज को बांटनेवाली शक्तियों को रोकना सबों की नैतिक जिम्मेवारी
बांटनेवाली शक्तियों को बेनकाब करने पर जोर
23 अक्तूबर को निकलेगा शांति मार्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >