ई-मशीनरी से होगी शहर की साफ-सफाई ई-रिक्शा लोडर से होगा कूड़ा संग्रह
मोतिहारी : शहर की सफाई कार्य में ई-मशीनरी का उपयोग होगा. पर्यावरण संरक्षा के ख्याल से मोतिहारी नप ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. वार्ड में कूड़ा-कचड़ा संग्रहन कार्य से ई-मशीनरी की शुरुआत होगी. प्रयोग सफल रहा तो आनेवाले दिनों में सफाई से जुड़ी अन्य कार्य के लिए ई-मशीनरी को बढ़ावा दिया जायेगा. फिलहाल […]
मोतिहारी : शहर की सफाई कार्य में ई-मशीनरी का उपयोग होगा. पर्यावरण संरक्षा के ख्याल से मोतिहारी नप ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. वार्ड में कूड़ा-कचड़ा संग्रहन कार्य से ई-मशीनरी की शुरुआत होगी. प्रयोग सफल रहा तो आनेवाले दिनों में सफाई से जुड़ी अन्य कार्य के लिए ई-मशीनरी को बढ़ावा दिया जायेगा. फिलहाल छोटे तौर पर वार्डो में कूड़ा को अन्यत्र जगहों से संग्रह करने के लिए उपयोग हो रहे ठेला रिक्शा की जगह ई-रिक्शा लोडर से कार्य लेने का पहल की है.
इससे वार्ड में कूड़ा संग्रहन में समय की बचत होगी. कम समय में अधिक काम होगा. वही स्वचालित ई-रिक्शा लोडर से पर्यावरण प्रदुषण की समस्या भी नही होगी. इसके साथ ही शहर में रोशनी के लिए लगाये जा रहे एलईडी बल्ब के ऑन-ऑफ सिस्टम के लिए सेंसर लगाने का नप प्रशासन ने पहल की है. सेंसर लगने से शाम में अंधेरा होते एलईडी बल्ब जल उठेगी, वही दिन की रौशनी में एलईडी ऑफ हो जायेगा. इससे विधुत के साथ नप राजस्व का भी बचत होगा.
ई-रिक्शा लोडर व सेंसर का हुआ टेंडर : नप कार्यालय में शनिवार को ई-रिक्सा लोडर व सेंसर के लिए टेंडर डाला गया. इस दरम्यान करीब दो दर्जन कंपनीयों ने निविदा में भाग लिया. निविदा की मोनिटरिंग ईओ महेश्वर प्रसाद सिंह कर रहे थे. निर्धारित समय दिन के दो बजे तक टेंडर डाले गये. मौके पर नप कार्यालय के प्रधान सहायक विमल किशोर वर्मा, आईटी सहायक कुणाल कुमार व अजय कुमार उपस्थित थे.
20 कंपनियों ने निविदा में लिया भाग: टेंडर में दिल्ली सहित सूबे के कई जगहों के कंपनियों ने भाग लिया. कादरू इन्फ्रास्ट्रैक्चर प्र. ली. मंुगेर, पैन्थर युनिट प्र.पटना,भोजपुर ई. आरा बक्सर,पुजा अटो एजेंसी रक्सौल, आदित्य ई. पटना,चन्दन ई. खगड़ीया,जय माता दी ई. मोतिहारी, जगदीश कुमार सुगौली, महाराजा मोटर मुज. सहित 20 कंपनियों ने निविदा में भाग लिया है.
निविदा का नहीं खुला तकनीकी बिड: टेंडर शर्त्त के मुताबिक दिन के दो बजे तक निविदा डालने का समय निर्धारित था. तीन बजे टेंडर की तकनीकी बिड खुलने का समय रखा गया था. लेकिन तकनीकी कारणों से निविदा की तकनीकी बिड नही खोला गया.
सशक्त स्थायी समिति से अनुमोदन प्राप्त करते हुए शीघ्र ही तिथि निर्धारित कर तकनीकी बिड खोला जायेगा.