मोतिहारी : रकौलिया के कवलपुर की घटना के बाद दूसरे दिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है. इलाके में पुलिस हर गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है. घटना को लेकर पांच अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें दोनों गुटों के करीब 90 लोगों को आरोपित किया गया है. मामले में तुरकौलिया थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी को हटा दिया गया है. उनके स्थान पर पहाड़पुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है.
तुरकौलिया थानाध्यक्ष को हटाया, 90 पर प्राथमिकी
मोतिहारी : रकौलिया के कवलपुर की घटना के बाद दूसरे दिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है. इलाके में पुलिस हर गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है. घटना को लेकर पांच अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें दोनों गुटों के करीब 90 लोगों को आरोपित किया गया है. मामले में तुरकौलिया थानाध्यक्ष फैसल […]

एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि अन्य लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जायेगी. तत्कालीन थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी की लापरवाही के संबंध में उन्होंने कहा कि सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत को जांच की जिम्मेवारी दी गयी है. रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पहाड़पुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को तुरकौलिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है. शांति व्यवस्था को लेकर तुरकौलिया में निषेधाज्ञा लागू की गयी है.
तुरकौलिया थानाध्यक्ष को
स्थिति सामान्य होने पर शुक्रवार को इसे हटाया भी जा सकता है. उन्होंने बताया कि भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान इलाके में तैनात किये गये हैं. वरीय अधिकारी भी मौके पर कैंप कर रहे हैं. उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बता दें कि सड़क किनारे लगी ट्यूबलाइट फोड़ने की घटना के बाद बुधवार की सुबह तुरकौलिया में दो गुटों के बीच तनाव हो गया था.
दो गुटों के बीच तनाव के बाद स्थिति सामान्य
घटना को लेकर थाने में पांच अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
पहाड़पुर थानाध्यक्ष को दी गयी तुरकौलिया की जिम्मेवारी
पुलिस बल तैनात, वीडियो फुटेज
से होगी आरोपितों की पहचान