मोतिहारी : फस्सिल थाना अंतर्गत रूपडीह गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. महिला उस वक्त घर में अकेली थी. उसका पति शहर में ऑटो रिक्सा चलाने गया था.
घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की बतायी जा रही है. पति के घर आने पर महिला ने घटना की जानकारी दी. गुरुवार की सुबह उसका पति शिकायत लेकर आरोपित सुमन सिंह के घर गया तो चाकू मार घायल कर दिया.
बचाने गयी उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गयी.घायल दंपत्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने सुमन सिंह, पिता रामनाथ सिंह, चाचा शंभू सिंह सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने गले से सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.
