मोतिहारी-अरेराज मार्ग सात घंटे जाम

मोतिहारी : तुरकौलिया में उपद्रव के कारण मोतिहारी-अरेराज मार्ग पर करीब सात घंटे तक आवागमन बाधित रहा. कवलपुर चौक, बैरिया बाजार, बोरिंग चौक, स्कूल चौक व तुरकौलिया बाजार सहित अन्य जगहों पर आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क को जाम रखा. तुरकौलिया बाजार पूरी तरह से बंद रही. सड़कों पर लाठी-डंडा लेकर लोग नारेबाजी कर […]

मोतिहारी : तुरकौलिया में उपद्रव के कारण मोतिहारी-अरेराज मार्ग पर करीब सात घंटे तक आवागमन बाधित रहा. कवलपुर चौक, बैरिया बाजार, बोरिंग चौक, स्कूल चौक व तुरकौलिया बाजार सहित अन्य जगहों पर आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क को जाम रखा. तुरकौलिया बाजार पूरी तरह से बंद रही. सड़कों पर लाठी-डंडा लेकर लोग नारेबाजी कर रहे थे. डीएम अनुपम कुमार व एसपी जितेंद्र राणा ने शांति बहाल को जनप्रतिनिधि व सामाजिक लोगों के साथ बैठक की. आक्रोशित लोगों को बैठक में बुलाया गया, लेकिन उन लोगों ने बैठक में जाने से इनकार कर दिया.

उन लोगों का कहना था कि पहले दोषियों पर कार्रवाई हो, उसके बाद कोई बात होगी. हालांकि प्रशासन ने इस दौरान काफी सुझबुझ से काम लिया. पहले लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की, फिर उपद्रवियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इस दौरान कुछ लोग चोटिल भी हुए. शांति व्यवस्था कायम करने में जिला व पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, कृष्णनंदन पासवान, विधायक राजेंद्र राम, सचिंद्र सिंह, श्यामबाबू यादव सहित ओमप्रकाश चौधरी, अजय कुमार शर्मा, बंद्री पासवान, रघुवर प्रसाद, सुभाष सिंह कुशवाहा, संजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि लगे रहे.

मोतिहारी-तुरकौलिया पथ को जाम करते आक्रोशित
प्रशासन की अपील, न दें अफवाह पर ध्यान
जिलाधिकारी अनुपम कुमार व एसपी जितेंद्र राणा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को लेकर तरह-तरह की अफवाह फैला रहे हैं. इसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. स्थिति बिल्कुल सामान्य है. दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम कर रही है. उन्होंने लोगों से भी सहयोग करने व शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की है.
जाम हटवाते पूर्व जिप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सहनी ़
घटनास्थल पर पहुंुचे आइजी सुनील कुमार ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >