पताही में शांतिपूर्वक निकाली गयी ताजिया

जुलूस निकाल कर पहुंचे कर्बला मैदान युवकों ने दिखाये करतब पताही : थाना क्षेत्र के कोदरिया, मुजिया, सुगा पिपर, चैनपुर, मिर्जापुर, परसौनी आदि गांवों में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया. जहां गांव के लोग धूमधाम से ताजिया जुलूस निकाला गया. शांति व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, बीएन राम, मुखिया क्यूम अंसारी, अनिसुर्रहमान, मुखिया […]

जुलूस निकाल कर पहुंचे कर्बला मैदान

युवकों ने दिखाये करतब
पताही : थाना क्षेत्र के कोदरिया, मुजिया, सुगा पिपर, चैनपुर, मिर्जापुर, परसौनी आदि गांवों में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया. जहां गांव के लोग धूमधाम से ताजिया जुलूस निकाला गया. शांति व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, बीएन राम, मुखिया क्यूम अंसारी, अनिसुर्रहमान, मुखिया अनिल कुमार सिंह, महमद जाबीर, मोहमद खालिद आदि लोग मौजूद थे. केसरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाला गया. गोछी, कुंडवा, बैरिया, बथना, पदुमम छपरा व नगर पंचायत के हरदिया कमेटी, सदाब कमेटी व अन्य कमेटियों द्वारा तजिया जुलूस निकाला गया.
जो विभिन्न गांव से होते हुए कर्बला मैदान में पहुंचा, जहां युवकों ने करतब दिखाये. मौके पर मौलाना अनिसुर्रहमान, वसील अहमद खा, पूर्व मुखिया गुड्डू खां, हातिम खां, चमन खां, मोहमद शमीम, मुखिया मुन्ना खां, मोहमद मुस्ताक, मोहमद वसीम अख्तर सहित सीओ नरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक पुलिस बल के साथ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >