राजा बाजार से नेपाली शराब की तीन सौ बोतल बरामद

मोतिहारी : नगर पुलिस ने सिविल कोर्ट कॉलोनी के पास झाड़ी से तीन सौ पीस नेपाली शराब की बोतल बरामद किया है. शराब की बोतल दो बैग में रख झाड़ी में छुपाया गया था. बोलेरो सवार कारोबारी शराब की खेप कहीं ले जाते, इससे पहले पुलिस उस जगह पर पहुंच गयी. पुलिस को देख बोलेरो […]

मोतिहारी : नगर पुलिस ने सिविल कोर्ट कॉलोनी के पास झाड़ी से तीन सौ पीस नेपाली शराब की बोतल बरामद किया है. शराब की बोतल दो बैग में रख झाड़ी में छुपाया गया था. बोलेरो सवार कारोबारी शराब की खेप कहीं ले जाते, इससे पहले पुलिस उस जगह पर पहुंच गयी. पुलिस को देख बोलेरो सवार कारोबारी बैग में रखा शराब छोड़ फरार हो गये.

थाना चार के प्रभारी धीरज कुमार, दारोगा धर्मजीत महतो सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने शराब को जब्त कर लिया. उस बैग से राजा बाजार के रिपू श्रीवास्तव का आधार कार्ड व उनकी पत्नी का वोटर आइकार्ड बरामद हुआ है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि नाका प्रभारी धीरज कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >