मेडिकल जांच को लेकर पुलिस व लड़की के परिजनों से नोकझोंक

सदर अस्पताल. लड़की की मां ने लगाया 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप आत्मरक्षार्थ पुलिस को निकालनी पड़ी रिवाल्वर मामले को ले नगर थाने में दो प्राथमिकी पुलिस ने काम में बाधा डालने का किया केस, पीड़ित लड़की व आरोपी पुलिस पलनवा के मोतिहारी : सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने आयी पुलिस एवं […]

सदर अस्पताल. लड़की की मां ने लगाया 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

आत्मरक्षार्थ पुलिस को निकालनी पड़ी रिवाल्वर
मामले को ले नगर थाने में दो प्राथमिकी
पुलिस ने काम में बाधा डालने का किया केस, पीड़ित लड़की व आरोपी पुलिस पलनवा के
मोतिहारी : सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने आयी पुलिस एवं पीड़ित लड़की के परिजन के बीच नोक-झोंक के साथ हाथापाई की नौबत आ गयी. नतीजन पुलिस को आत्मरक्षार्थ रिवाल्वर निकालनी पड़ी. बाद में सदर अस्पताल के पुलिस केंद्र के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. इस संबंध में पुलिस ने नगर थाने में कार्य में बाधा डालने को ले आवेदन दिया है तो दूसरी तरफ पीडि़त लड़की की मां ने महिला थाने में हथियार का भय दिखा कर मारने-पीटने एवं 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है.
जानकारी के अनुसार पलनवा थाना के परसौना तपसी गांव निवासी अजय कुमार यादव ने 20 अप्रैल 2016 को एक आवेदन देकर अपने ग्रामीण जितलाल यादव, गुड्डू कुमार यादव सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शादी की नीयत से अपनी लड़की मधु कुमारी(काल्पनिक नाम) के अपहरण का आरोप लगाया था.
इस दौरान जितलाल यादव एवं मधु दोनों अरेराज मंदिर में परिणय सूत्र में बंध गये. पुलिस के दबाव के कारण जीतलाल यादव 29 सितंबर की शाम आत्मसमर्पण कर दिया. इस दौरान उच्च न्यायालय ने एसडीजेएम को पत्र भेज की संबंधित थाना के माध्यम से मेडिकल जांच करा कर तथा 164 बयान कराकर संबंधित मामले को 26 अक्टूबर तक प्रस्तुत करें. इस दौरान लड़के के गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गयी. बुधवार को पलनवा थाना के आईओ भी मेडिकल जांच कराने मोतिहारी सदर अस्पताल लेकर आये.
इस दौरान केस के आईओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने लड़की के परिजन को फोन कर बुलाया कि अपनी लड़की से मिल लीजिए. इधर लड़की के साथ लड़के के परिजन पहले से ही मौजूद थे. इसी बीच लड़की मधु से बात करते-करते उसके परिजन नर्सिग बाबा मंदिर के पास पहुंच गये.
वहीं लड़की एवं लड़के वालों के बीच नोंक-झोंक होने लगा. यहां तक की हाथा-पाई की नौबत आ गयी. एएसआई श्री सिंह ने आत्मरक्षार्थ रिवाल्वर निकाल लिया. बाद में सदर अस्पताल स्थित पुलिस केंद्र के जवानों ने पहुंच कर मामले को शांत कराया. इस मामले में लड़की की मां प्रमिला देवी ने महिला थाने में आवेदन देकर पलनवा के एएसआई श्री सिंह पर आरोप लगाया कि वे फोन कर बुलाये और कहा कि 50 हजार रुपये दो तुम्हारा मामला खत्म कर देंगे. काफी गिड़गिड़ाने पर वे नहीं माने.
हथियार का भय दिखाकर मेरे साथ मारपीट किये. उनके साथ लड़के के परिवारवालों के साथ दस अज्ञात व्यक्ति भी शामिल थे. इधर एएसआई श्री सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर अजय कुमार यादव, दीपक कुमार यादव, संजय कुमार यादव एवं प्रमिला देवी को आरोपित करते हुए कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर लिया गया है. जांच के बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
बहू की जहर देकर हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >