नोट डबलर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

सदस्य ने खोले कई राज शिक्षक की डिक्की तोड़ निकाले थे 40 हजार रुपये कई कांडों का हैं अभियुक्त पताही : स्थानीय थाना के सामने स्थित एस बी आई से सोमवार को गिरफ्तार नोट डब्लिंग गिरोह के सदस्य ने सरगाना के नाम का खुलासा किया है. साथ ही अपने एक और सदस्य के नाम का […]

सदस्य ने खोले कई राज

शिक्षक की डिक्की तोड़ निकाले थे 40 हजार रुपये
कई कांडों का हैं अभियुक्त
पताही : स्थानीय थाना के सामने स्थित एस बी आई से सोमवार को गिरफ्तार नोट डब्लिंग गिरोह के सदस्य ने सरगाना के नाम का खुलासा किया है. साथ ही अपने एक और सदस्य के नाम का पुलिस को जानकारी दी है. इस गिरोह का सरगना केसरिया थाना के चांदपरसा गांव निवासी जवाहिर सहनी है. जबकि उसका सहयोगी उसी गांव के रामबाबू सहनी है. इसके साथ मिल कर गिरफ्तार युवक जिले के विभिन्न बैंकों में घटना को अंजाम देता था.
इतना ही नहीं गिरफ्तार युवक ने पुलिस को पताही के दो कांडों में भी संलिप्तता स्वीकारी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दीपक कुमार को बैंक ग्राहक विंदेश्वर ठाकुर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. साथ ही नोट डब्लिंग के सरगना एवं अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
मोतीपुर में पेड़ से बांध कर महिला को पीटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >