अकेले घोड़ासहन स्टेशन को 50 हजार की क्षति

घोडासहन/बनकटवा : घोड़ासहन स्टेशन के निकट स्थित पश्चिमी होम सिग्नल के पास बम लगाये जाने के बाद करीब नौ घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा. स्टेशन अधीक्षक शंभू प्रसाद ने बताया कि पीआरएस व यात्री टिकट से अकेले इस स्टेशन पर 50 हजार रुपये की क्षति हुई है. लेकिन रेलखण्ड की बात की जाए तो […]

घोडासहन/बनकटवा : घोड़ासहन स्टेशन के निकट स्थित पश्चिमी होम सिग्नल के पास बम लगाये जाने के बाद करीब नौ घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा. स्टेशन अधीक्षक शंभू प्रसाद ने बताया कि पीआरएस व यात्री टिकट से अकेले इस स्टेशन पर 50 हजार रुपये की क्षति हुई है. लेकिन रेलखण्ड की बात की जाए तो यह क्षति करोडो तक पहुंच सकती है.

उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार होते-होते बची 75228 डाउन डीएमयू पैसेन्जर गाड़ी वापस रक्सौल भेज दिया गया. जबकि 75230व 75233 तथा अप 75229 व75234 का परिचालन घंटों बन्द रहा.वहीं 14008 सदभावना एक्सप्रेस रक्सौल से दिल्ली तथा हावडा रक्सौल 13043 व हैदराबाद रक्सौल 17005 का परिचालन भी प्रभावित हुयी. वहीं मालवाहक आईडीबीआर तथा रक्सौल डीसी को भी लगभग नौ घंटे तक स्टेशन पर रोकना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >