नगरपालिका के वार्ड का नये सिरे से नहीं होगा परिसीमन

वर्तमान वार्ड के आधार पर वार्ड सदस्य, सभापति आदि पदों पर चुनाव होगा मोतिहारी : नगरपालिका(नप व नपं) चुनाव में नये सिरे से वार्ड का परिसीमन नहीं होगा. जहां जितना वार्ड है उसी वार्ड के आधार पर वार्ड सदस्य, सभापति आदि पदों पर चुनाव होगा. लेकिन नये सिरे से नप व नपं के सभी वार्डों […]

वर्तमान वार्ड के आधार पर वार्ड सदस्य, सभापति आदि पदों पर चुनाव होगा

मोतिहारी : नगरपालिका(नप व नपं) चुनाव में नये सिरे से वार्ड का परिसीमन नहीं होगा. जहां जितना वार्ड है उसी वार्ड के आधार पर वार्ड सदस्य, सभापति आदि पदों पर चुनाव होगा. लेकिन नये सिरे से नप व नपं के सभी वार्डों में आरक्षण रोस्टर का पालन होगा. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षण रोस्टर को ले सांख्यिकी विभाग से जाति आधारित जनसंख्या सूची लेकर समीक्षोपरांत आरक्षण रोस्टर बनाया जायेगा. वर्तमान में मोतिहारी नगर परिषद में 38 वार्ड वन जनसंख्या करीब एक लाख 25 हजार है. इसी तरह रक्सौल में 25 वार्ड 60 हजार, केसरिया नपं में 11 वार्ड जनसंख्या 18964, पकड़ीदयाल में 15 वार्ड जनसंख्या 29637, सुगौली में 20 वार्ड जनसंख्या 38837 है. ढाका नपं में 20 वार्ड और जनसंख्या 42036 है. ढाका को नगर परिषद बनाने की प्रक्रिया विभाग में लंबित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >