स्नातक निर्वाचन के लिए नये सिरे से जुड़ेगा नाम

मोतिहारी : सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नये सिरे से नाम जोड़ने की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ हो जायेगी. इसको ले 31 अक्तूबर 2013 के पूर्व स्नातक उत्तीर्ण व्यक्ति वोटर बनने के लिए आवेदन दे सकते हैं. आवेदन के साथ एक फोटो, प्रमाण पत्र की मूल कॉपी, जहां आवेदन जमा होगा वहां दिखाने के बाद […]

मोतिहारी : सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नये सिरे से नाम जोड़ने की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ हो जायेगी. इसको ले 31 अक्तूबर 2013 के पूर्व स्नातक उत्तीर्ण व्यक्ति वोटर बनने के लिए आवेदन दे सकते हैं.

आवेदन के साथ एक फोटो, प्रमाण पत्र की मूल कॉपी, जहां आवेदन जमा होगा वहां दिखाने के बाद स्वहस्ताक्षरित फोटो कॉपी देना होगा. आवेदन सभी प्रखंड कार्यालयों में एक अक्तूबर से जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. यहां बता दें कि पुरानी मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत पर विभाग ने मतदाता सूची को रद्द कर नये सिरे से मतदाता सूची बनाने का निर्देश दिया है.
एक नजर प्रक्रिया पर
-आम सूचना प्रकाशन व नाम जोड़ने की प्रक्रिया-एक अक्टूबर से
-प्रारूप 18 में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि-5 नवंबर
-निर्वाचत सूची का प्रारूप प्रकाशन-23 अक्टूबर
-दावा-आपत्ति दाखिल करने की तिथि-23 अक्टूबर से आठ दिसंबर
-निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन-30 दिसंबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >