तेजाब छिड़क ले गये स्वर्णाभूषण

घटना चकिया हरपुर किसुनी गांव की, घटना का कारण रिश्तेदारी विवाद घायल अमानुल्लाह सदर अस्पताल में भरती मोतिहारी : बेटी के तालाक के मामले को ले लड़का के चाचा अमानुल्लाह के शरीर पर तेजाब छिड़क घायल कर दिया. घटना चकिया हरपुर किसुनी गांव में मंगलवार की शाम घटी. घायल को ग्रामीणों के सहयोग से सदर […]

घटना चकिया हरपुर किसुनी गांव की, घटना का कारण रिश्तेदारी विवाद

घायल अमानुल्लाह सदर अस्पताल में भरती
मोतिहारी : बेटी के तालाक के मामले को ले लड़का के चाचा अमानुल्लाह के शरीर पर तेजाब छिड़क घायल कर दिया. घटना चकिया हरपुर किसुनी गांव में मंगलवार की शाम घटी. घायल को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी चिकित्सा की जा रही है. घायल ने पुलिस कैंप को दिये आवेदन में कहा है कि नमाज पढ़ कर घर के अंदर कपड़ा टांग बाहर निकला था. इसी बीच बोलेरो व कार से कुंअवा के वजैर अंसारी, इस्तेहाक अंसारी,
उनकी पुत्री सहित पांच-छह लोग आये और जबरन घर में घुसने लगे. वे लोग मेरे भाई सनाउल्लाह को खोज रहे थे. विरोध करने पर शरीर पर तेजाब छिट घायल कर दिया जहां मैं बेहोश हो गिर गया. इस बीच घर से तीन ब्रीफ केस में रखे 10 भर सोना व 40 भर चांदी का गहना, 40 हजार नकद आदि ले गये. घटना का करण वजैर साहब के बेटी से तालाकनामा बताया गया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >