हरसिद्धि : थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव से लगभग दो सप्ताह पहले नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है. कोर्ट के 164 के बयान एवं मेडिकल जांच होने के बाद अपहर्त्ताओं द्वारा पीडि़त परिवार पर मुकदमा उठाने का दबाब बनाया जा रहा है.
पीडि़ता के पिता ने बताया कि नौ सितंबर की रात के करीब नौ बजे हम सभी परिवार के लोग खाना खा रहे थे कि मेरे की गांव के सुभाष राम की पत्नी अनिता देवी मेरे घर आयी और शौच करने के बहाने मेरी 13 वर्षीय पुत्री को साथ ले गयी. बहुत देर बाद जब घर नहीं लौटी तो अनिता देवी के घर जाकर पूछा गया तो उसने बताने से इंकार कर दिया. काफी खोजबीन के बाद कुछ अता-पता नहीं चला तो 17 सितंबर को स्थानीय थाना में लौकरिया निवासी सुभाष राम की पत्नी अनिता देवी, प्रभु राम, मोतिहारी जमला निवासी गुड्डु राम को नामजद करते हुए अपहरण का मामला दर्ज की गयी.
19 सितंबर को लड़की जान बचा कर रात्रि को दरवाजा खोल कर मोतिहारी से जान बचाकर मानिकपुर भाग कर आयी, जिसे हरसिद्धि पुलिस ने बरामद किया.
पीडि़ता के पिता ने बताया कि लड़की ने आपबीती बतायी की अनिता देवी शौच ले जाने के बहाने मोतिहारी जमला निवासी के घर बोलेरो से भेज दी. जहां उसे जमला में एस्बेस्टस के रूम में रख कर उससे आठ दिनों तक सामूहिक दुष्कर्मा किया गया. पीड़िता के 164 के बयान में उक्त मामले का खुलासा हुआ है़ थानाध्यक्ष राजीव कुमार के द्वारा मेडिकल जांच कराया गया. अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी जारी है.
मामले में गांव के लोग ही आरोपित
मेडिकल जांच के बाद हुआ 164 का बयान
आरोपित दे रहे केस उठाने की धमकी
आरोपितों की गिरफ्तारी के िलए हो रही छापेमारी
