चिरैया : दो लाख रुपये दहेज स्वरूप नगदी राशि नहीं देने पर दहेज लोभियों ने महिला के गले में फंदा डालकर हत्या कर दी है. मामला थाना क्षेत्र के कोलासी गांव का है. सिकरहना डीएसपी बमबम चौधरी, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार व पुलिस बल पहुंच कर शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है.
मृतक फरहाना खातून (22) के पिता तुरकौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर मधुमालत निवासी शेख नाजीर ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मृतक के पति जासिन अख्तर, देवर देवरानी, सास को आरोपित किया है. जिसमें कहा है कि विगत 5 वर्ष पूर्व मुस्लिम रिति रिवाज के साथ अपनी पुत्री की शादी उक्त गांव निवासी जासीन अख्तर के साथ हुआ था.
शादी के बाद से लगातार दहेज लोभियों ने दो लाख रुपये दहेज स्वरूप राशि मांगने लगे जिसकी पूर्ति नही करने पर उनलोगों ने मिलकर गला में फंदा डाल हत्या कर शव को दफनाने के फिराक मे था. इस घटना के बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर मृतक के पिता को सौंप दिया गया है. इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
