केआरपी के पद से हटाये जायेंगे 17 शिक्षक

मोतिहारी : मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना व साक्षर भारत मिशन के तहत केआरपी के पद पर कार्य करने वाले 17 शिक्षकों को केआरपी पद से पद मुक्त किया जायेगा. जिले के 18 केआरपी में 17 शिक्षक हैं. शिक्षक केआरपी को हटाने के लिए लोक शिक्षा समिति की बैठक में आवश्यक निर्णय लिए गये हैं. जिप […]

मोतिहारी : मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना व साक्षर भारत मिशन के तहत केआरपी के पद पर कार्य करने वाले 17 शिक्षकों को केआरपी पद से पद मुक्त किया जायेगा. जिले के 18 केआरपी में 17 शिक्षक हैं. शिक्षक केआरपी को हटाने के लिए लोक शिक्षा समिति की बैठक में आवश्यक निर्णय लिए गये हैं. जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षक केआरपी को पद मुक्त करने के लिए जन शिक्षा निदेशालय से मार्ग दर्शन प्राप्त करने का निर्णय लिया जायेगा. हालांकि विभागीय सूत्रों की माने तो निदेशालय अपने स्तर से भी केआरपी पद पर कार्य करने वाले शिक्षकों को केआरपी पद से हटाने का विचार किया जा रहा है.

परिवहन सचिव ने मांगी रिपोर्ट : मोतिहारी ़ परिवहन सचिव सुजाता चक्रवती ने डीएम और एसपी से परिवहन से संबंधित राजस्व वसूली की रिपोर्ट मांगी है. इधर डीटीओ रवि कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को पत्र लिख वाहन जांच में वसूल की गयी राशि परिवहन कार्यालय को जमा कराने के लिए बेतार संवाद पत्र लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >