मोतिहारी\सिकरहना : घोड़ासहन में 42 हजार रुपये व तीन एटीएम लूट भाग रहे अपराधियों के बाईक की ठोकर से ढाका में तीन लोग घायल हो गये. जहां घोड़ासहन पुलिस की सूचना पर बाइक सवार तीन में एक अपराधी कुंदन कुमार को ढाका पुलिस ने पकड़ लिया जो राजेपुर थाना के भगवतिया का रहनेवाला है. गिरफ्तार से पुलिस पूछताछ कर रही है. इधर घायलों को रेफरल अस्पताल ढाका में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है .
घोड़ासहन से रुपये लूट भाग रहा अपराधी ढाका में पकड़ाया
मोतिहारी\सिकरहना : घोड़ासहन में 42 हजार रुपये व तीन एटीएम लूट भाग रहे अपराधियों के बाईक की ठोकर से ढाका में तीन लोग घायल हो गये. जहां घोड़ासहन पुलिस की सूचना पर बाइक सवार तीन में एक अपराधी कुंदन कुमार को ढाका पुलिस ने पकड़ लिया जो राजेपुर थाना के भगवतिया का रहनेवाला है. गिरफ्तार […]

जानकारी के अनुसार महदेवा निवासी शिवनाथ महतो घोड़ासहन एसबीआई से 42 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे . रास्ते में अपाची सवार अपराधियों ने उक्त राशि के साथ तीन एटीएम कार्ड भी छीन लिए. घटना के बाद भागने के क्रम में अपाची बीआर 06 एएस 2958 से अपराधियों ने ढाका प्रखंड कार्यालय के पास ठोकर मारी जिसमें यादवपुर बखरी के रेणु कुमारी व रिंकू कुमार के अलावा संग्रामपुर के हरेन्द्र शर्मा घायल हो गये.
जहां अपराधी बाइक छोड़ फरार हो गये .लेकिन कुंदन नामक अपराधी बाइक के आस पास हीं था . इस बीच ढाका थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने घोड़ासहन पुलिस की सूचना पर छुपे हुए कुंदन को गिरफ्तार कर लिया . कुंदन शातिर अपराधी बताया जाता है जिसने अपने एक सहयोगी मधुबन के सुमित के नाम का खुलासा किया है जिसके संदर्भ में पुलिस जांच कर रही है . डीएसपी सिकरहना बमबम चौधरी ने बताया कि अपराधियों से पूछ ताछ में मिले सुराग के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की खोज में छापेमारी की जा रही है.
झपटमारों की बाइक से तीन घायल
घायलों में दो ढाका के और एक संग्रामपुर का निवासी
गिरफ्तार अपराधी राजेपुर का है कुंदन
पुलिस कर रही है पूछताछ