बनकट में युवक को फरसा से मार छीने पांच हजार

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकट गांव में जितेंद्र पटेल को फरसा से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैम्प में आवेदन देकर ग्रामीण मनीषा कुमारी, राहुल कुमार, बिंदू देवी व समुनिया देवी को आरोपी किया है. उसने पुलिस को बताया है कि चौक पर जा […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बनकट गांव में जितेंद्र पटेल को फरसा से मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने पुलिस कैम्प में आवेदन देकर ग्रामीण मनीषा कुमारी, राहुल कुमार, बिंदू देवी व समुनिया देवी को आरोपी किया है. उसने पुलिस को बताया है कि चौक पर जा रहा था. इस दौरान उक्त सभी आरोपियों ने अचानक फरसा से हमला कर दिया. पॉकेट से पांच हजार नकद छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >