थरबिटिया कांड में रद्द होगा आरोपित का आर्म्स लाइसेंस

मोतिहारी : पकड़ीदयाल थाना अंतर्गत थरबिटिया के मुखिया माधो सहनी व एक अन्य समर्थक पर फायरिंग मामले में आरोपित छेदी सिंह का आर्म्स लाइसेंस रद्द होगा. उनके पास एक राइफल और एक लाइसेंसी बंदूक है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि लाइसेंस के निलंबन के लिए डीएम को प्रस्ताव भेज दिया गया है. यहां बता […]

मोतिहारी : पकड़ीदयाल थाना अंतर्गत थरबिटिया के मुखिया माधो सहनी व एक अन्य समर्थक पर फायरिंग मामले में आरोपित छेदी सिंह का आर्म्स लाइसेंस रद्द होगा.

उनके पास एक राइफल और एक लाइसेंसी बंदूक है. एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि लाइसेंस के निलंबन के लिए डीएम को प्रस्ताव भेज दिया गया है. यहां बता दें कि 21 जुलाई 16 की शाम घर पर बैठे मुखिया व उनके समर्थक पर हमला किया गया था, जिसमें समर्थक अमिताभ सहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. मुखिया माधो सहनी पटना में इलाज करा लौटे है.
घटना में छेदी सिंह सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोग आरोपित हुए, जिसमें पुलिस ने करीब चार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छेदी सिंह सहित कई आरोपित अभी फरार है. कुर्की की कार्रवाई भी पुलिस कर चुकी है.
एसपी ने बताया कि अन्य फरार की खोज में छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >