मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग में 21 बेटिकट यात्री पकड़े गये. जांच अभियान में पकड़े गये उक्त सभी यात्रियों को पांच सौ से एक हजार तक का जुर्माना किया गया. बेतिया रेल न्यायाधीश श्री राम झा ने यात्रियों को जुर्माना लगाते हुए राशि जमा करने का निर्देश दिया. बेटिकट […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग में 21 बेटिकट यात्री पकड़े गये. जांच अभियान में पकड़े गये उक्त सभी यात्रियों को पांच सौ से एक हजार तक का जुर्माना किया गया. बेतिया रेल न्यायाधीश श्री राम झा ने यात्रियों को जुर्माना लगाते हुए राशि जमा करने का निर्देश दिया.
बेटिकट यात्रियों से जुर्माना सहित टिकट की राशि वसूल की गयी. टिकट जांच अभियान का नेतृत्व नरकटियागंज बेस के मुख्य चल टिकट निरीक्षक डी के साह कर रहे थे. उनके देखरेख में बेस के सात चल टिकट परीक्षकों की टीम ने प्लेटफार्म सहित रेल खंड से गुजरने वाली एक्सप्रेस व सवारी ट्रेनों में सघन जांच किया. इस दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने में बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ, जीआरपी सहित बेतिया व नरकटियागंज के स्टाफ सहयोग में लगे थे.
बाइक चोरी: घोड़ासहन . झरोखर थाना क्षेत्र के नेपाल सीमावर्ती पिठवा से बीती रात अज्ञात चोरों ने सुरेंद्र प्रसाद की प्लेटिना बाइक चुरा ली. इस बाबत श्री प्रसाद ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि मंगलवार को मोतिहारी से लौट रात्रि में अपनी बाइक नंबर बीआर05ई/5266 को बरामदा में लगा सो गये. सुबह देखा तो बाइक गायब थी.
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.