टिकुलिया में किसान के घर ढाई लाख की लूट

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर टिकुलिया में हथियार का भय दिखा अपराधियों ने किसान रामनरेश प्रसाद यादव के घर से ढाई लाख की संपत्ति लूट ली. विरोध करने पर रामनरेश व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की. घटना को लेकर रामनरेश ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने ग्रामीण हरि राय, अकलू […]

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर टिकुलिया में हथियार का भय दिखा अपराधियों ने किसान रामनरेश प्रसाद यादव के घर से ढाई लाख की संपत्ति लूट ली. विरोध करने पर रामनरेश व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की. घटना को लेकर रामनरेश ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने ग्रामीण हरि राय, अकलू राय, रामा राय, जयकरण राय, सुमित राय व मीठू राय को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

रामनरेश ने पुलिस को बताया है कि रात करीब एक बजे घर में खटखट की आवाज पर नींद खुली. देखा कि एक व्यक्ति कमरे में बड़ा बक्सा तोड़ रहा है. शोर मचाने पर उसने पिस्तौल निकाल खामोश रहने को कहा. धमकी दी कि शोर मचाने पर गोली मार देंगे. उसके बाद बाहर खड़े अन्य अपराधी घर में दाखिल हो गये. बक्सा तोड़ आभूषण, कपड़ा सहित अन्य समान लूट कर फरार हो गये.
अपराधियों के जाते ही पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >