मोतिहारी : शहर के चांदमारी फीडर में लो वोल्टेज की समस्या समाधान को ले विभाग को एक बार फिर झटका लगा है . उप केन्द्र से चांदमारी को जेाड़ने वाले पतले व जर्जर तार की जह वोल्अेज समस्या समााधान के लिए मोटा तार गार्डर के साथ लगाने का काम चल रहा है था .दो स्पेन का कार्य हो भी गया है
.शेष दो स्पेन को उप केन्द्र के पास लोगों ने नहीं जोड़ने दिया . कार्यपालक अभियंता सुदर्शन राम ने बताया कि सुरक्षित व मोटा तार जोड़ा जा रहा है ताकि कोई खतरा न हो. वर्तमान में जो तार है वह कमजोर है. ऐसे में लोग न जाने क्यों विरोध कर रहे हैं. विभागीय स्तर पर समाधान का रास्ता निकला जा रहा है .
