मोतिहारी : लखौरा में दिन दहाड़े चोरों ने शिक्षिका रेणू देवी के आवास का ताला तोड़ नकद सहित करीब डेढ लाख का आभूषण गायब कर दिया. घटना शुक्रवार करीब एक बजे के आसपास की बतायी जा रही है.
शिक्षिका स्कूल गयी थी, जबकि उनके बच्चे पढने गये हुए थे. इस दौरान मौका पाकर चोरों ने दिन दहाड़े घर का ताला तोड़ 50 हजार कैश व करीब एक लाख से अधिक का आभूषण चुरा लिया. शिक्षिका स्कूल से वापस लौटी तो ताला टुटा हुआ देख सन्न रह गयी. घर के अंदर सारा समान बिखरा हुआ था.
उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. थानाध्यक्ष रामबिनोद सिंह ने घटना स्थल पर पहंंुच छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. बताया जाता है कि रेणू मायके के पुराने मकान में रहती है. उनके पिता सोनेलाल प्रसाद रिटायर शिक्षक है. लखौरा में ही उनका मकान है. शिक्षिका के भाई सुमित कुमार ने बताया कि उसकी बहन छौड़ादानो में राजकीय मध्य विद्यालय बेला में शिक्षिका है. शुक्रवार को ड्यूटी पर चली गयी, जबकि बच्चे स्कूल पढने चले गये.
दोपहर में करीब 12:30 बजे बच्चे खाना खाने घर पहंुचे तो सब कुछ ठीक था. खाना खाकर स्कूल फिर स्कूल चले गये. इस दौरान ताला तोड़ चोरों ने सारा समान गायब कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.बहुत जल्द घटना को अंजाम देने वाले गिरोह की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
