छात्रा ने शिक्षकों के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय टिकैता का विवाद धीरे-धीरे गहराता ही जा रहा है. मामले की संबंध में विद्यालय के एचएम सचिंद्र प्रसाद ने तुरकौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर संदीप कुमार सहित 10 अन्य के विरुद्ध आवश्यक पंजी व उपस्कर को नष्ट करने का आरोप लगाया है. उधर अनुसूचित जाति/जनजाति […]

पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय टिकैता का विवाद धीरे-धीरे गहराता ही जा रहा है. मामले की संबंध में विद्यालय के एचएम सचिंद्र प्रसाद ने तुरकौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर संदीप कुमार सहित 10 अन्य के विरुद्ध आवश्यक पंजी व उपस्कर को नष्ट करने का आरोप लगाया है.
उधर अनुसूचित जाति/जनजाति थाने में उक्त विद्यालय के वर्ग पांच की छात्रा सीता कुमारी ने शिक्षकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उधर मामले को लेकर बिहार प्रारंभिक नियोजित शिक्षक संघ व परिवर्तनकारी नियोजित शिक्षक संघ ने भी मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग एसपी से की है. बताते चले कि 31 अगस्त को राजकीय मध्य विद्यालय टिकैता के छात्र व अभिभावकों ने एमडीएम के अनियमितता, पठन-पाठन व्यवस्था में गड़बड़ी के विरुद्ध विद्यालय में तालाबंदी करते हुए कोटवा मोतिहारी पथ के शंकर सरैया चौक पर करीब दो घंटों तक जाम रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >