महिला सहित आठ अपराधी गिरफ्तार

मोतिहारी के एक नेता की हत्या की साजिश नाकाम मोतिहारी : पुलिस ने एक नेता सहित तीन लोगों की हत्या की सुपारी लेनेवाले आठ अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इनमें एक महिला भी शामिल है. वह पति की हत्या के लिए अपराधियों का साथ दे रही थी. सभी को शहर के भवानीपुर […]

मोतिहारी के एक नेता की हत्या की साजिश नाकाम

मोतिहारी : पुलिस ने एक नेता सहित तीन लोगों की हत्या की सुपारी लेनेवाले आठ अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इनमें एक महिला भी शामिल है. वह पति की हत्या के लिए अपराधियों का साथ दे रही थी. सभी को शहर के भवानीपुर जिरात मोहल्ला स्थित रोइंग
महिला सहित आठ…
क्लब के पास से सोमवार की शाम गिरफ्तार किया गया. उनके पास से एक रेगुलर पिस्टल, एक देसी पिस्टल, 11 कारतूस, चार सेलफोन व ढाई सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है. चार अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये. इनमें एक मुजफ्फरपुर के तुर्की का रहने वाला था. गिरफ्तार अपराधियों का कनेक्शन सेंट्रल जेल मोतिहारी में बंद कुछ शातिर अपराधियों से है.
एसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि अपराधी किस नेता की हत्या करने वाले थे, यह स्पष्ट नहीं हुआ है. इसकी छानबीन चल रही है. इतना साफ है कि हत्या की साजिश में कुछ नेता व व्यवसायियों का हाथ है. हत्या के लिए सुपारी दी गयी थी. बताया कि शहर में हाल के दिनों में आपराधिक घटना के अनुसंधान में अपराधियों की योजना का पता चला. सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया. जिन स्थानों पर हत्या का प्लान था, वहां सादे लिबास में पुलिस को लगाया गया.
मोबाइल लिसनिंग व टॉवर लोकेशन के आधार पर घटना को अंजाम देने से पहले अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. टीम में शामिल नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार, छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, पचपकड़ी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, नगर थाना के दारोगा संजीव कुमार, धीरज कुमार, छतौनी के अमितेश कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य को पुरस्कृत किया जायेगा.
यह अपराधी हुए गिरफ्तार . शहर के अगरवा का मो अली, राजाबाजार का लखन कुमार, बलुआ का आदित्य कुमार, छतौनी भवानीपुर जिरात का कुणाल कुमार उर्फ बमबम, विकास पटेल, भीम पटेल व तुरकौलिया कोरैया की महिला नुरुल नेशा को गिरफ्तार किया गया है.
ये चार अपराधी हुए फरार . मुजफ्फरपुर तुर्की का मुन्ना सहनी, मोतिहारी शहर का सम्म उर्फ गोलू, मुफस्सिल कमेटी चौक का अविनाश कुमार, राजाबाजार का उमेश दूबे छापेमारी के दौरान फरार हो गये. सभी के पास हथियार था. एसपी ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
हत्या की सुपारी भी
ले चुके हैं अपराधी
साजिश में शामिल तुरकौलिया
की महिला भी पकड़ायी
अपराधियों से मिल करना
चाहती है पति की हत्या
पुलिस को चकमा देकर चार अपराधी हुए फरार
नेता व अन्य लोगों की हत्या
की साजिश में शहर के
सफेदपोश भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >