पीपराकोठी में कृषि कार्य योजनाओं की समीक्षा करते कृषि मंत्री राधामोहन सिंह़

मोतिहारी : स्थानीय भाजपा कार्यालय गांधी कम्पलेक्स में मोतिहारी नगर मंडल की बैठक रविवार को हुई. बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि देश में पहली बार किसानों के प्रति एक संवेदनशील सरकार काम कर रही है. फसल बीमा योजना, आवास योजना सहित कई योजनाएं है जो केंद्र प्रदत्त […]

मोतिहारी : स्थानीय भाजपा कार्यालय गांधी कम्पलेक्स में मोतिहारी नगर मंडल की बैठक रविवार को हुई. बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि देश में पहली बार किसानों के प्रति एक संवेदनशील सरकार काम कर रही है. फसल बीमा योजना, आवास योजना सहित कई योजनाएं है जो केंद्र प्रदत्त राशि पर चलायी जाती है. किंतु बिहार सरकार इन योजनाओं को अपनी उपलब्धि के तौर पर गिनाती है.

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पंकज सिन्हाव ने की जबकि संचाल महामंत्री डा लालबाबू प्रसाद ने किया. उक्त बैठक में नगर के सभी बूथों पर 19 सदस्यीय कमेटी के साथ-साथ विविध सांगठनिक पहलुओं पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने मागदर्शन दिया. मौके पर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, नप सभापति प्रकाश अस्थाना, प्रमोद शंकर सिंह, सुमत सिंह, मनोज कुमार, डा नागेंद्र सिंह, अमिताभ भार्गव, महावीर पासवान, नवीन कुमार, अभय शंकर सिंह, छोटू शुक्ला, संजीव सिंह, सुधीर कुमार, रामाशंकर सिंह, प्रमोद जायसवाल, उत्तम दास, रमेश कुमार, पप्पू श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी राजा ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >