सिरहा कटास कांड की हो सीबीआइ जांच

बिहार में बढ़ा है अपराध का ग्राफ, सीएम जारी करें श्वेत पत्र पीड़ित परिवार को नौकरी के साथ 15-15 लाख का मिले मुआवजा मधुबन : सिरहा कटास गांव में हुई निर्मम हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग विधायक राणा रणधीर ने सरकार से की है. विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि […]

बिहार में बढ़ा है अपराध का ग्राफ, सीएम जारी करें श्वेत पत्र

पीड़ित परिवार को नौकरी के साथ 15-15 लाख का मिले मुआवजा
मधुबन : सिरहा कटास गांव में हुई निर्मम हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग विधायक राणा रणधीर ने सरकार से की है. विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हत्याकांड में शामिल अपराधियों पर हर हाल में कार्रवाई के साथ सजा होनी चाहिये. विधायक ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती हैै. अपराधी केवल अपराध कर समाज में अशांति फैलाने चाहते हैं. सिरहा कांड में कुछ नेता लाश पर ओछी राजनीति कर रहे हैं.
इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को ढांढ़स की जरूरत है. मधुबन विस व पकड़ीदयाल अनुमंडल में बढ़ रही घटनाओं के लिये जिम्मेवार अधिकारियों पर भी अविलंब कार्रवाई करें. विधायक ने पीड़ित परिवारों के एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी व 15-15 लाख मुआवजे की मांग सरकार से की है.
विधायक क्षेत्र में घटित घटनाओं की न्यायिक जांच की भी मांग की. विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मधुबन विस क्षेत्र में अपराध को प्रश्रय देकर राजनीतिक साजिश रच रहे हैं. जिसे जनता समय आने पर सबक सिखायेगी. राणा रणधीर ने कहा कि पूरे बिहार में अपराधियों का तांडव चल रहा है. जिसे रोकने में पुलिस व सरकार विफल है. बढ़ती अापराधिक घटनाओं पर सीएम सह गृहमंत्री नीतीश कुमार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग विधायक ने की.कैसे क्षेत्र में शांति का माहौल कायम होगा.अपराधी अब सड़क और दोनों जगह निशाना बना रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >