मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला में हत्याओं का ग्राफ बढ़ा है. जहां एक माह के अंदर छह लोगों को एके47 की गोलियों से छलनी कर दिया गया. वहीं अब इस बढ़ते अपराध के ग्राफ को देखते हुए हर वर्ग के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं. कब किसके साथ किस तरह की घटनाएं घटित […]
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला में हत्याओं का ग्राफ बढ़ा है. जहां एक माह के अंदर छह लोगों को एके47 की गोलियों से छलनी कर दिया गया. वहीं अब इस बढ़ते अपराध के ग्राफ को देखते हुए हर वर्ग के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं. कब किसके साथ किस तरह की घटनाएं घटित हो जाये यह कहना मुश्किल है. पिछले आठ माह के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक तीन महिलाओं सहित 12 लोगों को गोलियों से छलनी किया जा चुका हे.
इन हत्याओं में एके47 का प्रयोग किया गया है ये हत्याएं पुरानी दुश्मनी को लेकर हो या फिर रंगदारी को ले. लेकिन हर कोई दहशत में है. पकड़ीदयाल की घटना भी इसी का परिणाम है. भिखारी सहनी घर की चहारदीवारी के अंदर बैठ कर खाने खाने की तैयारी में थे तभी अंधाधुंध गोलियों की बौछार करने लगे. जहां भिखारी सहनी, उनकी पत्नी चम्पा देवी, वार्ड सदस्य राजकिशोर एवं उनके पौत्र आर्यन की मौत हो गयी.
12 लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल
अधिकतर की हत्या अत्याधुनिक हथियार से
एक माह में पकड़ीदयाल में हुई छह की हत्या
अब तक गोली मार की गयी हत्याएं
17 मार्च रौशन कुमार, ढेकहां लक्ष्मण टोला मुफस्सिल थाना